होली है रे होली.....
नैन से उलझे नैन,
कर गये हाय बेचैन,
दिल की धड़कन डोली।।
होली है रे होली।।
उनकी प्यारी सी मुस्कान,
ले गई मेरी जान,
मीठी उसकी बोली।।
होली है रे होली।।
रंगने के बहाने,
बन गये कितने अफ़साने,
गिरहें कितनी खोली।।
होली है रे होली।।
मच गये रे हुड़दंग,
प्रेम के गहरे रंग,
सराबोर मैं हो ली।।
होली है रे होली।।
रंगों से भीगा तन,
नेह से भीगा मन,
खाई मस्ती की गोली।।
आओ खेले होली,
ओ मेरे हमजोली,
होली है रे होली।।
आप सबको होली की शुभकामनाएं
Written by- Dr. Diksha chaube
No comments:
Post a Comment